बिछवां। कस्बा की रहने वाली एक युवती की दोस्ती फेसबुक पर अमरोहा के रहने वाले एक युवक से हुई। नजदीकियां बढ़ी तो दोनों एक होटल में मिले। वहां युवक ने आपत्तिजनक फोटो खींच लीं। युवक अब फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाते हुए अमरोहा निवासी विनय उर्फ विनीत से बातचीत हुई। पहले दोस्ती हुई। नजदीकियां बढ़ीं तो युवक ने कुछ दिनों पहले शहर के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। युवती का आरोप है कि युवक ने आपत्तिजनक फोटो खींच लीं। युवक का दोस्त आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। उनके नंबर पर फोटो भेज रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।