फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मैनपुरी ने झटके 24 स्वर्ण और 5 रजत पदक

Tue, 04 Aug 2026 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 23 रिंकू
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92वें दीक्षांत समारोह में मैनपुरी के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जिले के 22 मेधावियों ने कुल 24 स्वर्ण और 5 रजत पदक अपने नाम किए हैं। इस गौरवशाली उपलब्धि में मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय के 6 छात्रों ने सर्वाधिक 9 स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है, जबकि चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय की छात्रा आकांक्षा यादव ने 3 पदक जीतकर कॉलेज और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय के छात्र रिंकू, अंकित राजपूत और आशीष ने दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। जबकि इसी कॉलेज के छात्र अंशु, आदित्य शाक्य और रक्षा पालीवाल ने एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया है। चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय की आकांक्षा यादव ने दो स्वर्ण और एक रजत, गणेश पचौरी और रेनू शाक्य ने एक-एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। बाबूराम महाविद्यालय परौंख के लायवा खान ने स्वर्ण और इसी महाविद्यालय की दीक्षा ने रजत पदक प्राप्त किया है। कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय की छात्रा संजना चौहान ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक हासिल किया। आरसी की ही सोनम ने एक रजत पदक प्राप्त किया। एसएन महाविद्यालय विनोदपुर की दीक्षा ने रजत पदक प्राप्त किया।
धीरेंद्र पाल सिंह इंस्टीट्यूट के ऋषभ चौहान, सूरज मुखी महाविद्यालय अंजनी के अमित कुमार, ओम शांति कॉलेज ऑफ लॉ के रितिक, भारतीय कपिलमुनि महाविद्यालय बेवर के विभूति नारायण, नेशनल कॉलेज भोगांव की तपस्या चौहान, श्री चित्रगुप्त पीजी कॉलेज मैनपुरी की खुशी श्रीवास्तव और राम अग्रवाल, व रामसिंह महाविद्यालय ब्रजभूषण नगर किशनी की प्रवीण देवी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।

फोटो 23 रिंकू

फोटो 23 रिंकू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें