फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तेज रफ्तार दौड़ रहे वाहनों की स्पीड पकड़ेगा इंटरसेप्टर वाहन

Tue, 04 Aug 2026 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 9 इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। सड़क पर ओवर स्पीडिंग और यातायात नियमों की तोड़ने वाले वाहनों पर अब इंटरसेप्टर गाड़ी की नजर रहेगी। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत व पारदर्शी बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के बेड़े में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस वाहन के शामिल होे नियम तोड़ने वालों की पहचान आसान होगी। सोमवार को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि यह आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन सड़क हादसों पर अंकुश लगाने, खासकर ओवर स्पीड पर रोक लगाने में प्रभावी साबित होगी। इसके अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव व यातायात नियम उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी ढंग से नजर रखने के साथ चलते हुए वाहनों की गति और नियमों की जांच करने में सक्षम है। इसकी मदद से सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाने और यातायात व्यवस्था को सुधारने में मदद मिलेगी। इस मौके पर एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी, सीओ ट्रैफिक दीपशिखा सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें