राष्ट्र सेवा में महाराणा प्रताप का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। खुद को देश की सेवा में समर्पित कर स्वाभिमान बचाए रखा मगर कभी घुटने नहीं टेके। यह बातें भांवत रोड स्थित अमन इंटरनेशनल स्कूल में महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहीं।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा महाराणा प्रताप की कर्तव्य निष्ठा आज के समय में बेहद प्रासंगिक है। विधायक इटावा सरिता भदौरिया ने कहा विषम परिस्थितियोें में भी धैर्य नहीं खोने की सीख भी महाराणा प्रताप के जीवन से ही मिलती है। विधायक एटा विपिन वर्मा डेविड ने कहा लक्ष्य को पाने के लिए भूखे प्यासे रहकर ही अपने मार्ग नहीं डिगने की सीख उनका जीवन चरित्र देता है। विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा देश को आजाद कराने के लिए घर परिवार छोड़कर उन्होंने जो संकल्प लिया वह आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। रामबाबू कुशवाहा ने कहा हम अगर अपना लक्ष्य पाना चाहते हैं तो हमको अपने सत्य मार्ग को नहीं छोड़ना चाहिए। शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, लालू वर्मा, सरितकांत भाटिया, रमाशंकर तिवारी, तेजस चौहान, गोल्डी चौहान, भानू चौहान आदि मौजूद थे। संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने किया।
फोटो-
महाराणा प्रताप के जीवन से लें प्रेरणा
महाराणा प्रताप फाउंडेशन की ओर से महाराणा प्रताप जयंती का नटराज होटल के महाराणा प्रताप सभागार में आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बीएस राठौर, डा. अरुण चौहान, पंकज चौहान, गौतम चौहान, सचिन राठौर, मुकेश चौहान आदि मौजूद थे।
महाराणा प्रताप जयंती पर फल वितरित
दीवानी रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में महाराणा प्रताप जयंती पर श्री राजपूत करणी सेना की में बैठक हुई। इस मौके पर सौरभ चौहान, विक्रम सिंह चौहान, यतेंद्र सिंह चौहान, आशीष चौहान, शिवानू चौहान, शिवम, अबधेश मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए।