अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य राजनीतिक हाथों में खेल रहे हैं। अगर राजनीति करनी है तो राजनीतिक दल ज्वाइन कर लें। महंत राजू दास रविवार को हिंदू सम्मेलन में शिरकत करने के लिए मैनपुरी पहुंचे थे।
मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें अयोध्या के महंत राजू दास ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्कूली बच्चों ने मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
इससे पहले सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी, अयोध्या मन्दिर के महंत राजू दास का मैनपुरी पहुंचने पर स्वागत किया गया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के करहल कट पर उनके अनुयायियों ने स्वागत किया। इस दौरान महंत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि शंकराचार्य राजनीतिक हाथों मे खेल रहे हैं। उन्होंने संत स्वभाव त्याग कर हठधर्म अपना लिया है। यदि वह संत के रूप मे हैं तो संत की तरह कार्य करें और यदि राजनीति करनी है तो राजनीतिक पार्टी ज्वाइन कर लें। कालनेमि लोग अपने लाभ के लिए हिन्दुओं को बांटना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शंकराचार्य योगी जी का अपमान कर रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने हिन्दुओं से अपील की कि सभी हिन्दू एकता बनाकर रखें। एकता मे ही शक्ति है।