फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों से भरी मैजिक पलटी

Wed, 05 Oct 2016 11:47 PM IST
मैनपुरी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्कूली बच्चों से भरी मैजिक पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मैजिक रामनगर-दलीपपुर मार्ग के समीप सड़क पर आए बालक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने एक बच्चे को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। पांच अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

 गांव जिरौली स्थित आरएस ग्लोबल एकेडमी के छात्र बुधवार सुबह करीब आठ बजे मैजिक से विद्यालय जा रहे थे। मैजिक जब रामनगर-दलीपपुर के बीच पहुंची तभी अचानक रास्ते में आए एक बालक को बचाने के प्रयास में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और मैजिक सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब छह छात्र घायल हो गए। जानकारी होने के बाद विद्यालय प्रबंधक और ग्रामीणों ने बच्चों को मैजिक से बाहर निकाला। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया वहां गांव सुन्नामई निवासी अमन (08) को सैफई रेफर किया गया। घायल आशिका गांव रामनगर, पियूष, यांशी निवासी गांव जिरौली के अलावा दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें