फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता का पूजन कर लिया आशीर्वाद

Tue, 14 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
पूजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
युवा सेवा संघ ने राधारमन रोड स्थित आवासीय जीएस ग्लोबल एकेडमी में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने-अपने माता पिता के ललाट पर तिलक करके मिष्ठान खिलाकर परिक्रमा की। उसके बाद माता-पिता की आरती कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


युवा सेवा संघ के सदस्य गौरव दुबे ने कहा कि बेटे-बेटियां माता-पिता में ईश्वरीय अंश देखें। यही है असली प्रेम दिवस न कि वैलेंटाइन डे। विदेशों में मां-बाप बेचारे सरकारी वृद्धाश्रमों में पड़े रहते हैं। आप चाहते हैं कि हमारे देश में भी मां-बाप वृद्धाश्रमों में पड़े रहे। 14 फरवरी को बच्चे मां-बाप का आदर करें। प्रबंधक कमलेश शाक्य ने कहा कि वैलेंटाइन डे जैसे डे को मनाकर विदेशों में लोग परेशान हो रहे हैं। वह गंदगी हमारे भारत में आए इससे पहले ही भारत की कन्याओं और किशोरों का कल्याण हो। ऐसा वातावरण बनाना चाहिए।
अर्जुन शर्मा ने कहा कि जो विद्यार्थी माता-पिता का आदर करेंगे वे वैलेंटाइन डे मना कर अपना चरित्र भ्रष्ट नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा कन्हैया ने भी विचार व्यक्त किए। मुकुल मिश्रा, ओमकार, राहुल, जीतू, जवाहरलाल, वेदप्रकाश, अजीत कुमार मिश्रा, संदीप, सुमित, अरविंद, मयंक, पूजा, शिल्पी, पिंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें