छात्राएं पेश करती सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कटरा सामान के नेहरू स्मारक इंटर कालेज का सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि व प्रबंधक ने पंडित जवाहरलाल नेहरू, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे शिववक्ष सिंह राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, ग्रुप डांस मां तुझे सलाम, प्राइमरी स्कूल द्वारा एकांकी तथा देश भक्ति भारत पाक पर आधारित, ईद मुबारक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपप्रबंधक पीपी सिंह ने कहा कि गुरु व विद्यार्थी के शिष्टाचार की असल परीक्षा वार्षिकोत्सव है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में छुपी प्रतिभाओ में निखार आता है। इस मौके पर रामनरेश सिंह. देवेंद्र सिंह चौहान, शिवनाथ सिंह, सर्वाधार सिंह, प्रधानाचार्य संजय सिंह, प्रशांत शर्मा, प्रेम कुमार, बीनू चौहान, अनिल चौहान, शीतल दुबे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यप्रकाश और संचालन दिलमोहन सोनी ने किया।