फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने जबरन स्कूल भेजा तो किशोर ने लगा ली फांसी

Sun, 20 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
‌विलाप करते घ्‍ारवाले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मां के डांटने और जबरन स्कूल भेजने से क्षुब्ध किशोर ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजनों का कहना है कि वह बुरी संगत में पड़ गया था। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मरने वाला किशोर आशु (16) पुत्र गिरंद सिंह निवासी राजीव गांधी नगर था। बताया जा रहा है कि गलत युवकों की संगत में पड़कर उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था। शनिवार को उसकी मां ने उसे जबरदस्ती स्कूल भेज दिया था। वहां से लौटने के बाद से ही वह घरवालों से नाराज था। देर रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। उसने कमरे में लगे पंखे के कुंडे पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 9:40 बजे आशू की मौत की जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में फंदे से उतारने के बाद परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों का कहना था कि बुरी संगत के चलते ही वह काफी जिद्दी हो गया था। इसी जिद के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें