फोटो 27 आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी। संवाद
करहल। आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) प्रतियोगिता का मैरिज होम में आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 50 किलो वजन के दाएं हाथ वर्ग की प्रतियोगिता में मैनपुरी के लव कुमार प्रथम पर रहे।
नवाटेढ़ा के गोलू दूसरे और नवाटेढ़ा के ही शिवम तीसरे स्थान पर रहे। 60-70 किलो बाएं हाथ वर्ग में बकेवर के रिहान प्रथम, फर्रूखाबाद के अरबाज दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले रोमांशु यादव ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुशीर पठान, अरशद, नदीम, सारिफ, अनस, समीर ने विजेताओं को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।