फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच किट लेने लखनऊ दौड़ी टीम

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तीन रोगियों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर जिले में व्यवस्थाओं को लेकर शासन स्तर से व्यवस्थाएं होने लगी हैं। मंगलवार को जांच किट लेने के लिए सीएमओ कार्यालय से स्टाफ लखनऊ भेजा गया। बुधवार से जिला अस्पताल में जांच किट से जांच शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के तीन लोगों में आगरा में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने पर मंगलवार को शासन से जिले में जांच व्यवस्था शुरू कराने की तैयारियां की गईं। सीएमओ कार्यालय से जांच किट लखनऊ से लेने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया। सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने बताया कि जांच किट आने से बुधवार से रोगियों की जांच सुविधा शुरू करा दी जाएगी।
किट से उन्हीं लोगों की जांच होगी जिन्हें जिला अस्पताल के डाक्टर जांच कराने की सलाह देंगे। सीएमओ ने सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि उनके यहां ऐसे रोगी आएं तो उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर करें। वहां आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

यह है स्वाइन फ्लू
यह मनुष्यों में पाए जाने वाले मौसमी फ्लू की तरह ही रोग है। इससे पीड़ित मरीज में बुखार, भोजन में अरुचि, खांसी, गले में खराश, नाक का बहना, श्वांस फूलना आदि हैं। यह वर्तमान में सूअरों से मनुष्यों में वायरस एच-1 एन-1 से फैलता है।
यह न करें
- जहां तक संभव हो भीड़ भाड़ वाले स्थानों जैसे मॉल्स, सिनेमा घर, पार्क, मेला, होटल, पार्टी, रेलवे स्टेशन आदि में जाने से बचें
- अनावश्यक विदेश यात्रा न करें
- किसी पॉजिटिव रोगी के संपर्क में आने से बचें
- किसी भी ऐसे व्यक्ति जिसे जुकाम, खांसी, बुखार हो बिना मास्क या रुमाल के उसके करीब न जाएं
- चिकित्सक की सलाह के बिना स्वाइन फ्लू की दवा टेमीफ्लू न खाएं
- यदि बच्चे को खांसी जुकाम है तो सावधानी के चलते सात दिन तक स्कूल न भेजें
यह करें
- यदि अधिक आवश्यकता हो तो भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाते समय मास्क या रुमाल का प्रयोग करें
- छींकते खांसते समय टिशू पेपर का इस्तेमाल करें एवं तुरंत डस्टबिन में फेंक दें
- बार-बार हाथ धोने की आदत डालें
टोल फ्री नंबर पर दें किसी भी समय सूचना
लखनऊ के संचारी रोग विभाग द्वारा सीएमओ को गाइड लाइन भेजी गई है। इसमें कहा गया है कि स्वाइन फ्लू का कोई केस पता लगने पर निरोधात्मक एवं उपचारात्मक कार्रवाई करें।  किसी भी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू अथवा अन्य संक्रमण की जानकारी किसी भी व्यक्ति द्वारा टोल फ्री नंबर 18001805145 पर दी जा सकती है। सूचना सातों दिन किसी भी समय दी जा सकती है। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें