फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: लखनऊ ने आगरा को पांच विकेट से हराया

Tue, 06 Jan 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 7 लखनऊ के अपूर्व को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते महेश मिश्रा। स्रोत आयोजक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान पर महाराजा तेजसिंह ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही है। मंगलवार को पूल बी के मैच में लखनऊ की टीम ने आगरा को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


आगरा की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आगरा ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 141 रन बनाए। बल्लेबाज जतिन चौहान ने 53 और ध्रुव तोमर ने 20 रन जोड़े। लखनऊ के अपूर्व ने चार और साहिल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 152 रन बनाकर मैच जीत लिया। विनायक ने 42, सुनकित ने 32 और कुलदीप ने 15 रनों की पारी खेली। आगरा के जीतू ने दो विकेट लिए।
इससे पहले ब्लॉक प्रमुख जागीर मनेश सिंह चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। लखनऊ के अपूर्व को को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग शिशिर मल्होत्रा और विशाल वर्मा ने, स्कोरिंग आशू चौहान ने, कमेंट्री सुनील शुक्ला और नीरज यादव ने की।
विज्ञापन





बेवर राइजिंग चैंपियंस ने रॉयल चैलेंजर्स भोगांव को दी शिकस्त

मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के तत्वावधान में भोगांव के रामलीला मैदान पर बेसिक प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में बेवर राइजिंग चैंपियंस ने रॉयल चैलेंजर्स भोगांव को छह विकेट से हराया।
रॉयल चैलेंजर्स भोगांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट पर 147 रन बनाए। विकास दुबे ने 58, हिमांशु चौहान ने 27 और राहुल यादव ने 24 रन बनाए। बेवर राइजिंग चैंपियंस के अजीत दीक्षित, रजत चौधरी और सुमित शुक्ला ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेवर राइजिंग चैंपियंस ने 14.1 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। रजत चौधरी ने 56, सुनील कमल ने 30 और अजीत दीक्षित ने 27 रन बनाए। भोगांव के राहुल यादव ने दो विकेट लिए।
बेवर राइजिंग के रजत चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुबोध यादव ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग अमन राजपूत और अरुणेश ने, स्कोरिंग अमित यादव और दीपक पांडेय ने की। कमेंट्री ऋषी चौहान ने की। इस दौरान विक्रम सिंह धाकरे, अमन गिहार, सीटू यादव, संदीप, पवन, गगन आदि मौजूद रहे।

फोटो 7 लखनऊ के अपूर्व को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते महेश मिश्रा। स्रोत आयोजक- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें