फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामार कार्रवाई में बड़ी मात्रा में शराब बरामद

Thu, 05 Mar 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बेवर और किशनी पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर में छापा मारा। वहां मकान से बड़े पैमाने पर शराब और शराब के क्वाटर बरामद हुए। इन क्वाटरों पर गिन्नी ब्रांड लिखा हुआ है। वहीं पड़ोसी घर से पुलिस को खाली रैपर, ढक्कन, कार्टून आदि बरामद हुए। पुलिस के आने की जानकारी होते ही आरोपी भाग गए। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बेवर को सूचना मिली कि चंदरपुर में महेश पाल के मकान में एक शराब के क्वाटर अवैध ढंग से रखे हुए हैं। बताया गया कि वहां शराब का निर्माण होता है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने थानाध्यक्ष किशनी और पुलिस बल के साथ महेश पाल के मकान में छापा मारा। वहां बड़ी मात्रा में शराब के क्वाटर मिले। पुलिस ने पड़ोसी रतिराम के घर में भी तलाशी ली। वहां पुलिस को रैपर, ढक्कन, कार्टून भी मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि वहां शराब की पैकिंग की जाती थी। थाना प्रभारी के अनुसार जो क्वाटर मिले हैं उनमें गिन्नी ब्रांड लिखा हुआ है। थाना प्रभारी ने डीसीएम मंगवाकर इन क्वाटरों को उसमें लदवाना शुरू कर दिया। उनके अनुसार देर रात तक ही गिनती हो सकेगी। वहीं पुलिस की कार्रवाई की जानकारी होते ही सभी आरोपी भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें