मैनपुरी में खिलाएंगे कमल- मौर्य
इन अटकलों को लेकर पत्रकारों ने एक जनसभा में उनसे सवाल पूछा कि क्या वह मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी? इस पर उन्होंने बिना किसी संकोच उत्तर दिया कि यदि पार्टी मैनपुरी से टिकट देती है तो तो वह वहां भी कमल खिला देंगी। हालांकि उनके इस उत्तर के पीछे उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा साफ नजर आ रही थी। जो स्वाभाविक किसी भी नेता के अंदर होती है।
मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी घोषित
जब मैनपुरी से उनकी दावेदारी की चर्चा हुई तो एक बार फिर वह निराशा से बाहर निकलीं। अब बुधवार को भाजपा ने मैनपुरी से योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद मौर्य की आखिरी उम्मीद भी अंधेरे में समा गई। जाहिर है पार्टी की तरफ से उन्हें यह झटका है। हालांकि अभी इस पर उनकी प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह भी पढ़ेंः- Election 2024: मुस्लिम वोटों के लिए अपनी-अपनी गोटी सेट करने में जुटे सियासी दल, बिछा रहे ध्रुवीकरण की बिसात
बदायूं मेरा परिवार है...
इससे पहले मौर्य ने अपने एक बयान में कहा कि बदायूं मेरा परिवार है और रहेगा। बेटी बनकर बदायूं के लोगों की सेवा की है। इस धर्म को आजीवन निभाती रहूंगी। संघमित्रा ने कहा कि राजनीति में उनके जैसे स्पष्ट नेता विरले ही हैं। वह जो कहती हैं, वह करती हैं। उससे कभी पलटती नहीं हैं।
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: जयवीर सिंह के भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर डिंपल यादव बोलीं- कोई भी आए...समाजवादी पार्टी तैयार है