फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी नें उड़ाया बिजली का फ्यूज, देहात में बारिश के साथ गिरे ओले

Tue, 09 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
तेज आंधी नें उड़ाया बिजली का फ्यूज, देहात में बारिश के साथ गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार की देर रात आई अचानक तेज आंधी ने जिले भर की बिजली गुल कर दी। 500 गांवों में रात भर अंधेरा छाया रहा। कई जगह पेड़ टूटकर गिरे। बिछवां क्षेत्र में तीन लोग पटिया टूटकर गिरने से चोटिल हो गए। दो गाय भी घायल हुई हैं। नई मंडी में तेज आंधी के चलते टिन शेड टूटकर गिर गया। कई जगह खंभे और तार भी टूट कर गिर गए। कुरावली क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे।
विज्ञापन

आंधी आते ही जिले भर की बिजली गुल हो गई। आंधी थमने पर रात एक बजे बिजली आपूर्ति चालू की गई। देहात में बिजली के खंभे और तार टूटने से 200 से अधिक गांवों में रात भर अंधेरा ही रहा। आगरा रोड पर नई मंडी में तेज आंधी से टिन शेड टूट गया। तेज आंधी के चलते कुसमरा, शमशेरगंज, कुर्रा, घिरोर, ज्योंती, औंछा फीडर की आपूर्ति प्रभावित हुई। मंगलवार की शाम तक 500 गांवों की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। कर्मचारी टूटे खंभे तथा तार जोड़ने में लगे रहे।
कुरावली में आई तेज आंधी के साथ हुई बारिश के बीच ओले भी गिरे। जहां तापमान में गिरावट आई वहीं बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार की शाम तक एक सैकड़ा गांवों में आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भोगांव क्षेत्र में नगला खर्रा में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली के खंभे टूटने से उन पर रखा ट्रांसफार्मर नीचे आ गिरा। ट्रांसफार्मर गिरने से 15 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार की शाम तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।
बिछवां क्षेत्र में बारिश तथा ओले गिरने से आधा दर्जन खंभे टूट गए इससे 50 से अधिक गांवों में रात भर के बाद मंगलवार की शाम तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। फकैता निवासी बासुदेव के मकान की दीवार गिरने से दो गाय घायल हो गईं। नगला शिम्भू निवासी श्रीकृष्ण,  शास्त्रीनगर निवासी महाराज सिंह, रामपाल मकान की पटिया गिरने से चोटिल हो गए।


देहात में विभाग को हुए नुकसान का आंकलन कराया गया है। जेई तथा एसडीओ की रिपोर्ट के बाद ही नुकसान का पता चल पाएगा। जहां आपूर्ति प्रभावित हुई है वहां आपूर्ति शीघ्र चालू कराने के लिए जेई, एसडीओ कर्मचारियों के साथ जुटे हुए हैं। मंगलवार देर रात तक पूरे जिले की आपूर्ति चालू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

- एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें