फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खाद-बीज की 7 दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किसानों को खाद के साथ लगेज की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह ने मंगलवार को भोगांव और आलीपुरखेड़ा क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान 7 खाद और बीज की दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। वहीं 10 व्यापारी दुकानें बंद करके भाग निकले। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

वर्तमान में किसानों को धान की फसल के लिए यूरिया की जरूरत है। अधिकारियों की बार-बार की चेतावनी के बाद भी शिकायतें मिल रही थीं कि किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। दुकानदार यूरिया की बोरी निर्धारित कीमत से अधिक देने के साथ उसके साथ लगेज भी दे रहे हैं। इस पर जिला कृषि अधिकारी निरीक्षण पर निकले। उन्होंने भोगांव, आलीपुरखेड़ा, तखरऊ, निजामपुर आदि में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर संदीप खाद बीज भंडार निजामपुर, जनवेद खाद भंडार आलीपुर खेड़ा, शोइब खाद भंडार, विजय खाद भंडार, चौहान खाद भंडार रकरा, रोहित कुमार मोहित कुमार खाद भंडार, थोक डीलर रामनाथ वर्मा खाद भंडार पर अनियमितता मिलीं। इस पर कृषि अधिकारी ने संबंधितों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
-
इन्हें जारी हुआ नोटिस
निरीक्षण के दौरान दुकान बंद मिलने और जरूरी अभिलेख न दिखा पाने पर जिला कृषि अधिकारी ने जय शिव खाद बीज भंडार भोगांव, श्रीवास्तव खाद भंडार अलीपुरखेड़ा, रामप्रताप गुप्ता खाद भंडार आलीपुरखेड़ा, सुधीर बीज भंडार खेड़ा, एग्री जंक्शन आलीपुरखेड़ा, कृष्णा खाद बीज भंडार तखरऊ, पुष्पेंद्र खाद भंडार तखरऊ, अमित ट्रेडिंग कंपनी आलीपुरखेड़ा, राहुल बीज भंडार आलीपुरखेड़ा, राजपूत खाद भंडार रकरा के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें