फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: लीजेंड्स और किशनी किंग्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
फोटो 28 किशनी किंग्स के दीपक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते अनूप चौहान। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। हसनपुर स्थित खेल मैदान पर बेसिक चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को मैनपुरी लीजेंड्स ने करहल सुपर जायट्स को आठ विकेट और किशनी किंग्स ने सुल्तानगंज लाॅयंस को 95 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 25 अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मैच में करहल सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए। करहल के सिद्धांत यादव ने 83 और अनुज अवतार ने 62 रन बनाए। लीजेंड्स के अनुरुद्ध प्रताप ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए लीजेंड्स ने 15.3 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रताप सिंह रावल ने 76 और भारत चौहान ने 70 रनों की पारी खेली। दूसरे सेमीफाइनल मैच में सुल्तानगंज लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए किशनी किंग्स ने 16 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाए। किशनी के दीपक ने 67 और दीपक कुमार ने 36 रन बनाए। सुल्तानगंज के दीपक ने तीन और अखिलेश यादव ने दो विकेट लिए। जवाब में सुल्तानगंज लायंस की पूरी टीम 12.5 ओवर में 81 रन ही बना सकी। सुल्तानगंज के दीपक राजपूत ने 33 और मनोज कुमार 14 रन बनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें