टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामसभा कैथपुर के प्राथमिक विद्यालय की इमारत बरसात के दिनों में पानी से टपकती रहती है। पानी का लीकेज इतना हो जाता है कि बच्चों का बैठना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सहायक अध्यापक राजवीर 131 बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र के लिए बने दो कमरो में पढ़ाने को मजबूर है।
प्राथमिक विद्यालय कैथपुर का फर्स भी बुरी तरह उखड़ चुका है। एक अतिरिक्त कक्ष जिसे कई साल पहले बनाया गया था। आज तक न तो फर्स पक्का हुआ है न ही उसमें कोई खिड़की या दरवाजा लगाया गया है। परिणाम स्वरूप उसका लेंटर एक और झुक गया है और हलकी सी बरसात में भी टपकने लगता है। सरकारी पैसे से बनाए गए एनपीआरसी कक्ष को गांव के गीतम अपना आशियाना बना लिया है।
स्कूल की दीवार से 11 हजार वोल्ट का खंभा लगा है जिसके तार स्कूल की छत को छूते हुए गुजर रहे हैं। जरा सी चूक से कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार अभी तीन माह पूर्व ही दस वर्षीय अरमान पुत्र इसाक खां कुछ बच्चों के साथ स्कूल की छत पर चढ़ गया। करंट लगने से एक बच्चा बुरी तरह से जल गया। गांव के लोगों ने स्कूल की नई इमारत बनाने तथा बिजली की लाइन स्कूल से दूर कराने की मांग की है।
फोटो