फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता की कमी बंटते और कटते गए हिंदू : महंत राजू दास

Mon, 09 Feb 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 9 किशनी के हिंदू सम्मेलन में बोलते महंत राजू दास। संवाद
विज्ञापन
किशनी। अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास ने धर्म के प्रति कट्टर तो बनो लेकिन खच्चर नहीं बनो। सनातनी हिंदुओं से जातियों में न बंटकर एक होने की अपील की। कहा कि आज यदि सुरक्षित हैं तो सिर्फ बहुसंख्यक हिंदू समाज के कारण। एक समय था जब विश्व में सिर्फ सनातनियों का बोलबाला था। धीरे-धीरे हिंदुओं की एकता में कमी के कारण हिंदू बंटता और कटता गया।
विज्ञापन

किशनी के एक स्कूल में रविवार को हुए हिंदू सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हिंदू बेटियों को सतर्क रहने की जरुरत है। अब समय सीमा खतरनाक मोड़ पर आ चुकी है। आज हिंदू समाज को बांटने के लिए न जाने कितने विधर्मियों के संगठन विदेशी पैसे से भारत की पवित्र भूमि पर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने मातृ शक्ति से भी जाग्रत होने का आह्वान किया। बोले यदि हम नहीं चेते तो कमलेश तिवारी और कन्हैयालाल जैसा हाल हर गली कूचे में होगा। हमारे देवी देवताओं का एक हाथ आशीर्वाद के लिए उठता है और उसमें माला होती है। दूसरे हाथ में आत्मरक्षा समाज की रक्षा और देश रक्षा के लिए भाला भी रहता है। हमें भी इसका अनुसरण करना चाहिए।
उदयपुर फाइल्स के निर्माता अमित जानी ने कहा कि जिस समय कन्हैयालाल पर दो लोगों ने हमला किया था। उस समय दुकान में कन्हैयालाल के अलावा दो हिंदू भी थे। बाजार में भी काफी संख्या थी। परंतु यह वारदात हो गई। उन्होंने यह फिल्म इसीलिए बनाई क्योंकि हमारी याददाश्त कमजोर है। अगली फिल्म वह कल्कि संभल बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद रामनगरिया के संत ईश्वर दास ब्रह्मचारी, उन्नाव के नारायण दास गिरी, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री मनोज वर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन गौरव गुप्ता ने किया। आयोजक पारस गुप्ता ने धन्यवाद किया। बलराम श्रीवास्तव, प्रदीप चौहान, अनुराग पांडेय, राहुल राठौर, विपिन कठेरिया, जीतू सिसोदिया, रमाशंकर तिवारी, प्रदीप तिवारी, पारस गुप्ता मौजूद रहे।




हिम्मत है तो इस्लाम के खिलाफ बोलकर दिखाएं
किशनी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए महंत राजू दास स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर विफरे। कहा कि ऐसे व्यक्ति का दुखद अंत होता है। कहा कि वह सनातन के खिलाफ तो बोलते हैं। अगर हिम्मत है तो एक बार इस्लाम या ईसाई के बारे में भी बोलकर दिखाएं। जो देश में आतंक का जरिया बने हुए हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बारे में कहा कि मेरी उनसे कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है। वह अपने आपको भगवान श्रीकृष्ण का वंशज कहते हैं। तो उन्हें मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्म भूमि के लिए भी आगे आना चाहिए। बाबा साहब आंबेडकर ने महात्मा गांधी से अनुरोध किया था कि जब देश का विभाजन हो ही रहा है तो मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया जाए, लेकिन महात्मा गांधी ने ऐसा नहीं किया। आंबेडकर की बात न मानने का परिणाम है कि आज हमारे ही देश में नूपुर शर्मा को उनके एक बयान पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। राम मंदिर पर पुलिस का पहरा है। मां वैष्णो देवी या अमरनाथ यात्रा संगीनों के साये में पूरी होती है।

फोटो 9 किशनी के हिंदू सम्मेलन में बोलते महंत राजू दास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें