फोटो 8 महिला कल्याण निगम की प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करती महिलाएं। संवाद
बेवर। बेवर के नेहरु हॉल में रविवार को भाजपा का केंद्रीय बजट 2026 पर चर्चा एवं महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। महिला कल्याण निगम की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह ने महिलाओं को बजट की जानकारी दी। कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में केंद्र सरकार ने महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व आगे ले जाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। केंद्रीय सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर आधारित काम कर रही है। महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य योजना को आगे बढ़ाया गया है।
मुख्य अतिथि महिला कल्याण निगम की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति से बेटियों की सुरक्षा मजबूत हुई है। वहीं, निर्भया फंड व वन स्टॉप सेंटर का फंड बढ़ाया गया है। महिला उद्यमियों के लिए स्नातक लोन की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने महिलाओं को डिजिटल अपराधों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए आगे आकर दहेज प्रथा को जड़ से खत्म करने व बेटियों को हर हाल में शिक्षित करने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा सेंगर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने व संचालन नीतू चौहान ने किया। भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मधुलिका राघव, सह संयोजक मंजू यादव, मनोरमा सिंह, अरुणा चौहान, मंजूषा चौहान, ऊषा त्रिपाठी, विमला राजपूत, कुल्लेश यादव, ममता चौहान मौजूद रहीं।