मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में काशीराम कालोनी आवास नगला कीरत निवासी एक मजदूर का शव सोमवार सुबह तालाब किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
काशीराम कालोनी निवासी कन्हैया लाल(22) मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वह शराब पीने का आदी था। रविवार सुबह वह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकला था, मगर देर रात को वह घर नहीं लौटा। परिजन ने तलाश की, मगर पता नहीं लगा। सोमवार सुबह कन्हैया का शव सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में तालाब किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।