फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली पुलिस ने धर्मशाला में सफाई करा रहे समिति के अध्यक्ष और सदस्यों से गाली-गलौज के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।श्रीरामदयाल माहौर वैश्य इच्छाधाम सोसाइटी फर्दखाना जीटी रोड कुरावली अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी की करीब 100 वर्ष पुरानी धर्मशाला की वह साफ-सफाई करा रहे थे। दोपहर के समय पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुरावली सतीश यादव, जिला पंचायत सदस्य शिवम यादव, रचित यादव अपने साथ दो अन्य लोगों के साथ आए। उनके पास असलहा थे। मजदूरों को असलहा दिखाकर काम नहीं होने दिया। विरोध करने पर सर्वेश व समिति के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें