फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: लिंटर डालने की मशीन से गिरा मजदूर, हो गई मौत; परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट गहराया

Mon, 16 Oct 2023 06:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में लिंटर डालने की मशीन से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट गहरा गया। 
विज्ञापन
थाना बरनाहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को मजदूरी पर जा रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट गहरा गया है। 

विज्ञापन


घिरोर कस्बा निवासी धर्मेंद्र कुमार (35) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह बरनाहल थाना क्षेत्र के सराय मुगलपुर में लिंटर डालने वाली मशीन पर काम करता था। सोमवार की सुबह वह मशीन के ऊपर बैठकर मजदूरी के लिए जा रहा था। डालूपुर रोड पर पानी की टंकी के पास संतुलन खोकर वह मशीन से नीचे सड़क पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- मर गई ममता: मां ने दिव्यांग पुत्र को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद को भी कर लिया खत्म; खून से लाल मिली जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना सैफई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए इटावा भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें