फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मजदूर ने की खुदकुशी की कोशिश, सूदखोरों पर परेशान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल में सूदखोरों से परेशान एक मजदूर ने खुदकुशी की कोशिश की। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। मजदूर का एक नोट भी मिला, जिसमें सूदखोरों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला अग्रवाल निवासी अंशु सिंह किराए के मकान में रह रहा है। मजदूरी कर पुत्री व चार वर्षीय पुत्र का भरण पोषण कर रहा है। मंगलवार शाम मजदूर ने कुंडे में फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। जानकारी होने पर परिजन लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले गए, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। उसकी पुत्री तनु ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें आरोप लगाया कि सूदखोरों से परेशान होकर पिता ने जान देने की कोशिश की है। एक नोट भी छोड़ा है। जिसमें मोहल्ला कटरा दो लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए खुदकुशी करने की बात कही है। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर भदौरिया ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें