फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खौलती सब्जी के भगौने में गिरी बालिका, गंभीर रूप से झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव बबीना में मंगलवार सुबह रिश्तेदारी में आई 8 वर्षीय बालिका खौलती सब्जी की कढाही में गिर कर गंभीर रूप से झुलस गई। आननफानन में परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के साहिबाबाद निवासी अभिषेक कुमार के बहनोई जोगेंद्र सिंह निवासी गांव बबीना थाना बिछवां जनपद मैनपुरी की मां का निधन हो गया था। मंगलवार को तेरहवीं का आयोजन किया जा रहा था, अभिषेक पत्नी व 8 वर्षीय पुत्री कृतिका के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। सुबह उनकी पुत्री जब खाना रखे जाने वाले कमरे में गई, तभी किसी तरह गरम सब्जी के भगौने में गिर कर गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची की चीखपुकार सुन कर परिवार के लोग एकत्रित हो गए। आनन फानन कृतिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें