मैनपुरी। देवी रोड स्थित नार्मल स्कूल के प्रांगण में समेकित शिक्षा के तहत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों ने नव वर्ष पर शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए हरिकेश यादव और विशिष्ठ अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में टीकम सिंह, संध्या, शारदा, सरोज ने कृष्ण और सुदामा की मित्रता का नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं सुदामा का रूप धारण करने वाले टीकम सिंह को विशिष्ठ अतिथि अलका मिश्रा ने मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं कक्षा 10 की छात्रा आरोही ने गाने पर नृत्य प्रस्तुत सभी का मन मोह लिया। बीएसए ने उसे 500 रुपये की धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम डीसी रणधीर बहादुर की देखरेख में हुआ। वहीं संचालन पीटीआई राकेश रवि ने किया। इस मौके पर अवधेश मिश्रा, वार्डन अनुज कुमार, विशेष शिक्षक श्याम कुमार, रश्मि यादव आदि मौजूद थे।