फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरावली में उपभोक्ताओं ने लगाया जाम

Sat, 03 Jan 2015 11:29 PM IST
Kitchen gas Praoblem in mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में शनिवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के समझाने पर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

एक जनवरी से गैस कनेक्शनों की सब्सिडी धनराशि खातों में भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। अधिकांश एजेंसी संचालकों ने दिसंबर माह में बुक सिलेंडरों को ग्राहकों को नहीं दिया। जिसके चलते ग्राहक एजेंसियों पर चक्कर लगाकर परेशान हैं। एजेंसी संचालक अब ग्राहकों से पुन: बुकिंग कराकर नई सब्सिडी के हिसाब से सिलेंडर लेने की बात कह रहे हैं। एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर होने के बाद भी ग्राहकों को परेशान किया जा रहा है।
शनिवार को इंडेन गैस एजेंसी कुरावली पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लग गई। अलूपुरा निवासी ग्राहक मुकेश कुमार का कहना था कि दिसंबर माह में बुकिंग कराने के बाद भी एजेंसी संचालक उन लोगों को सिलेंडर नहीं दे रहे हैं। कहते हैं सिलेंडर के लिए अब पूरा पैसा जमा करना होगा। एक घंटे तक जीटी रोड पर जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक कुरावली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एजेंसी संचालक से बात कर उपभोक्ताओं की पर्चियां कटवाकर सिलेंडर का वितरण कराया। सेवानिवृत्त फौजी अशोक यादव ने इंस्पेक्टर से कहा कि गैस एजेंसी पर ग्राहकों के साथ अभद्रता की जाती है। कंप्यूटर बंद कर दिए जाते हैं। मजबूरन उपभोक्ताओं को यह कदम उठाना पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में मोहरपाल, रामवीर, सुरेश चंद्र, अरुण चतुर्वेदी, सुनील, यासीन, रामवीर, कल्लू, राहुल, रोहित, गोविंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। सभी एजेंसी संचालकों को ग्राहकों को सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिनके खाते अभी अपडेट नहीं हुए हैं उन्हें निर्धारित मूल्य पर ही सिलेंडर दिया जाएगा। यदि ग्राहकों को कोई परेशानी है तो उनसे शिकायत करें। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
                  देवेंद्र प्रताप सिंह, डीएसओ मैनपुरी

फोटो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें