फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी नीतियां अपना रही केंद्र सरकार

Sat, 26 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किशनी में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को देकर नोटबंदी का विरोध करते हुए हस्तक्षेप करने की मांग की है।  धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा केंद्र सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर किसान और खेती पर हो रहा है। किसान खाद और बीज नहीं खरीद पा रहा है। महिलाओं को घरेलू खर्च चलाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र सिसौदिया ने कहा नोटबंदी से किसान परेशान है। शादी के लिए बैंक से रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। पीसीसी सदस्य अनिल पालीवाल व रनवीर सिंह पाल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश के विकास की गति ही रोक दी है। ब्लाक अध्यक्ष करहल हृदेश यादव ने कहा किसान अब खेती करने की बजाए रुपये निकालने के लिए पूरे दिन बैंक की लाइन में ही लगा रहता है।
इस मौके पर सुरेश राठौर, रवि कठेरिया, सुग्रीव यादव, खली खान, मोहित कठेरिया, सूरज सिंह फौजी, प्रदीप कुमार, लायक सिंह, दिनेश यादव, चंद्रसेन गुप्ता, अकबर अली, आकाश कुमार, अशोक चौहान, राहत हुसैन, कुलदीप वर्मा, पिंटू चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ब्लाक कुरावली में अध्यक्ष मानसिंह, घिरोर में अध्यक्ष अखिलेश वर्मा, बेवर में अध्यक्ष सोमवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें