मैनपुरी। श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय नगला जुला के मैदान में मंडलीय पंचवटी क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। इसमें किड्स कोर्नर क्लब फीरोजाबाद ने जावेद एकेडमी फीरोजाबाद को 15 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। सुहैल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
किड्स कोर्नर फीरोजाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 140 रन बनाए। इसमें सुहैल ने चार चौके की सहायता से 40 रनों का योगदान दिया। नवनीत 25, यादवेंद 26 रनों का योगदान दिया। जावेद क्लब फीरोजाबाद की ओर से अमर पोरवाल ने तीन सफलता अर्जित की। जीशान और कमल ने तीन-दो सफलता और वकार अहमद ने एक विकेट लिया। 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जावेद एकेडमी की टीम ने 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 126 रन पर आउट हो गई। इसमें हिमंाशु ने 24, नदीम 14, अमर पोरवाल ने 18 रनों का योगदान दिया। किड्स कोर्नर फीरोजाबाद की ओर से इमरान मान और यादवेंद्र ने तीन-तीन, सुहैल ने दोे विकेट हासिल किए। नीरज और सुभाष पांडेय ने एक-एक विकेट लिया। मैन आफ द मैच का खिताब सुहैल को भैया राठौर ने प्रदान किया। अंपायरिंग चंद्रभान शुक्ला और प्रबल प्रताप सिंह और स्कोरिंग अमन सिंह तथा कमेंट्री गौरव राठौर तथा रज्जन चौहान ने की। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, अनिल चौहान, राजवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, राजन राठौर, उमंग, आशीष, सूर्यंाश, भैया राठौर, हवलदार सिंह आदि उपस्थित थे।