फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों की सही जानकारी रखें प्रधान: तिवारी

Mon, 27 Jun 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
अधिकारों की सही जानकारी रखें प्रधान: तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव में विकास कार्य कराने केे लिए प्रधानों को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। जानकारी के अभाव में प्रधान विकास कार्य सही तरीके से नहीं करा सकते हैं। गांव के विकास के लिए सामंजस्य जरूरी है। यह कहना है अरसारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी का।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लाक सभागार में प्रधानों की बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानों को आपसी मतभेद बुलाकर संगठित रहना चाहिए। जानकारी के अभाव में प्रधान न तो जनहित के कार्य कर सकेंगे और न ही सरकारी धन का सदुपयोग कर सकेंगे। बैठक में 62 ग्राम सभाओं तथा नौ ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में सर्व सम्मति से प्रधान ढ़करोई रमेश चंद्र यादव को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष, स्नेह लता, बालकराम, प्रभा पांडेय उपाध्यक्ष, महासचिव अरुण प्रजापति, प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष गीता देवी, सचिव महिपाल यादव, रेशम देवी, मृदुला चौहान तथा 11 सदस्यों की कार्यकारिणी चुनी गई। संचालन ब्लाक बेबर के महासचिव रामवीर यादव ने किया। चुनाव के बाद सभागार में मौजूद प्रधानों ने चुने हुए पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें