मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ सभा के तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर स्थित कायस्थ भवन पर कैरम प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता नरेश चंद्र सक्सेना सैनिक स्मृति में डाक्टर गोविंद मोहन सक्सेना ने कराई। इसमें बाल वर्ग, कनिष्ठ वर्ग औेर वरिष्ठ वर्ग के 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाक्टर जितेंद्र कुमार सक्सेना ने कहा कि खेल चाहे कोई भी हो हर खेल में हार-जीत तो होना निश्चित है। जीतने वाला तो खुशी का इजहार करता ही है, लेकिन हार वाले को भी निराश नहीं होना चाहिए। संयोजक डाक्टर मनोज कुमार कुदेशिया ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
वहीं प्रतियोगिता के संयोजक डाक्टर गोविंद मोहन सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम दो दिन बाद घोषित होगा। 23 अक्तूबर को होने वाली भाषण प्रतियोगिता अब एक नवंबर को होगी। वहीं 23 को कला प्रतियोगिता शाम तीन बजे होगी। इस मौके पर विभूति सक्सेना, गौरव कुमार, डाक्टर चंद्र मोहन, राजू रंगशाला, अखिलेश जौहरी, अभिषेक सक्सेना, सत्यम सक्सेना, अशोक सक्सेना, राजीव सक्सेना आदि मौजूद थे।