फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर मानी मनौती

Fri, 07 Oct 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर मानी मनौती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौ दिवसीय नवदुर्गा महोत्सव में शुक्रवार को देवी के छठवें स्वरूप कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुआें ने हवन में आहुतियां देकर मनौतियां मानी।
विज्ञापन

शहर के शीतला माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को देवी के छठवें स्वरूप कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। पंडित गीतमदास ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया, भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां दी गईं। उन्होंने बताया कि हवन-यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। देवी-देवताओं का मुख अग्नि है। हवन के दौरान जिस देवी-देवता के नाम से आहुति दी जाती है वह उस देवी-देवता को प्राप्त होती है। जिससे देवी देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल देते हैं।
विज्ञापन

वहीं कुरावली के जीटीरोड स्थित प्राचीन मंदिर वनखंडेश्वर पर चल रहे दस दिवसीय नवरात्र महोत्सव में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने देवी के छठवें स्वरूप कात्यायनी देवी की पूजा-अर्चना कर हवन-यज्ञ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें