फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कंजाहार मूलभूत सुविधाओं से वंचित

Thu, 28 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
समस्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कल्होर पुवां का गांव कंजाहार मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां पक्की सड़क और न ही पेयजल के लिए पर्याप्त हैंडपंप लगे हैं। तो जगह- जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम से सुविधाएं दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


गांव कंजाहार मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। यहां जर्जर पड़ी गलियाें में गंदगी का अंबार लगा है। वहीं घरों का गंदा पानी गलियों में भर रहा है। इससे जलभराव की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय निवासी तुलसा देवी ने बताया कि देवेंद्र यादव के मकान से लेकर नेत्रपाल सिंह फौजी के मकान तक नाली विहीन खड़ंजा है। इसके चलते गली में गंदा पानी भरा रहता है। इससे संक्रामक रोग फैलने का डर रहता है। 

अनीता यादव ने कहा कि चुनाव के समय तो विकास कार्य कराने के वादे किए जाते हैं। जीतने के बाद कोई झकने भी नहीं आता है। कई बार ग्राम प्रधान से विकास कार्य कराने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुनीला देवी का कहना है कि यहां पानी के लिए पर्याप्त हैंडपंप भी नहीं है। वहीं जो लगे हैं उनमें से आधे तो खराब हैं। विमला देवी ने डीएम से गांव में विकास कार्य कराने की मांग की है। मांग करने वालों में दिनेश चंद्र, उमेश, सुधीर कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें