फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर में राहुल, सीनियर में यश प्रताप ने मारी बाजी

Sun, 24 Jul 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
क्विज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुदिति ग्लोबल एकेडमी में सहोदया स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतर्विद्यालयी साइंस क्विज ‘क्वांटम लीप-2016’ का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में हुई। इसमें राहुल और यश प्रताप ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में एसएसडी एजूकेशनल एकेडमी घिरोर के राहुल सिंह एवं अनूप यादव ने प्रथम स्थान, सुदिति ग्लोबल एकेडमी के सजल गुप्ता एवं शिखर प्रताप सिंह ने द्वितीय, लॉर्ड कृष्णा जूनियर हाईस्कूल के हरी मोहन, प्राची पचौरी एवं सीआरबी पब्लिक स्कूल के संभव वर्मा, रिया नारंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में सुदिति ग्लोबल एकेडमी के यश प्रताप सिंह चौहान एवं आयुष गुप्ता ने प्रथम, सीआरबी पब्लिक स्कूल के दिशा दुबे एवं सूरज कश्यप द्वितीय, पैराडाइज पब्लिक स्कूल के विवेक चौहान, युवराज सिंह भदौरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को विद्यालय के उप प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी ने प्रमाण पत्र दिए। निर्णायक मंडल में अरविंद भदौरिया एवं योगेश यादव थे। स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डाक्टर राममोहन ने कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थी ही हमारे देश की वैज्ञानिक सोच को एक नई विधा प्रदान कर सकते हैं। इस मौके पर प्रशासनिक प्रधानाचार्य डाक्टर कुसुम मोहन, वरिष्ठ अध्यापक राधारमण तिवारी, योगेश यादव, अभिषेक राठौर, शिवम् मित्तल, देवेश तिवारी, अनीश शुक्ला एवं सुधीर सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें