फोटो 8 मैच के दौरान बल्लेबाजी और गेंदबाजी करता खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : 1
बेवर। नवीगंज स्थित मैदान पर नवीगंज प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मैच में जोत बी ने नवीगंज बी टीम को एक विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
जोत बी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। नवीगंज की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोत बी की टीम को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। आखिरी ओवर में नौ विकेट खोकर जोत बी ने 89 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में दोनों ही टीमों के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान के चारों ओर मौजूद रहे और खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया।