फोटो 9 औंछा में बंद पड़ा जिला सहकारी बैंक का एटीएम। संवाद
- फोटो : 1
औंछा। कस्बे में स्थित जिला सहकारी बैंक का एटीएम पिछले छह महीने से बंद पड़ा है। इसके कारण बैंक के ग्राहकों को अपनी धनराशि निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक प्रबंधक ने एटीएम बंद होने का कारण तकनीकी कमियां बताया है।
जिला सहकारी बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए औंछा में यह एटीएम स्थापित किया था। शुरुआत में कुछ समय तक ग्राहकों को इस सुविधा का लाभ मिला। लेकिन छह महीने से एटीएम पर ताला लटका हुआ है। बैंक बंद होने के बाद यह दिक्कतें और भी बढ़ जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक अधिकारी शिकायतों पर केवल तकनीकी कमी बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। भरत लाल, राहुल, दीपक, चमन खान, मुकेश, मोहित और पंकज जैसे स्थानीय निवासियों ने एटीएम तुरंत चालू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होगी। बैंक प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि एटीएम तकनीकी कमियों के कारण बंद है। यह समस्या पिछले छह महीने से बनी हुई है।