फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सर्दी में जोड़ कर रहे दर्द, बढ़ने लगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले के अस्पतालों में जोड़ों में दर्द की समस्या के मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं। खासतौर पर युवा और बुजुर्ग जोड़ों के दर्द और अकड़न की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में पिछले कुछ दिनों से 60 से 70 मरीज प्रतिदिन जोड़ों के दर्द की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आदर्श सेंगर का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव का सबसे पहला असर हड्डियों और मांसपेशियों पर पड़ता है, इसलिए सतर्क रहना ही बेहतर है। साथ ही जिन लोगों को पहले से गठिया या पुरानी चोट की समस्या है। उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जिला अस्पताल में सुबह के समय ओपीडी में अर्थराइटिस, ऑस्टियोअर्थराइटिस, पुरानी चोटों और विटामिन की कमी से जूझ रहे लोगों की लंबी लाइन लग रही है।



-

बचाव के उपाय



- गर्म कपड़े पहनें, ठंडी हवा से जोड़ों को बचाएं

- शरीर को लंबे समय तक ठंड के संपर्क में आने से बचाएं

- नियमित रूप से हल्का व्यायाम और स्ट्रेचिंग करें
- धूप में बैठकर शरीर की सिकाई करें
- पर्याप्त पानी का सेवन करें
- शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी न आने दें
-
ठंड के कारण रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे जोड़ों और मांसपेशियों में रक्त प्रवाह कम हो जाता है। कम रक्त प्रवाह और गर्माहट की कमी के कारण जोड़ों और मांसपेशियों में जकड़न बढ़ जाती है। इससे घुटने, कमर, कंधे और कोहनी के जोड़ प्रभावित होते हैं। सुबह के समय दर्द और कठोरता अधिक रहती है। इससे मरीजों को चलने-फिरने में परेशानी होती है। बिना डाॅक्टर की सलाह के किसी प्रकार की दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ.आदर्श सेंगर, वरिष्ठ चिकित्सक महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें