मैनपुरी। शहर से भांवत की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे समपार संख्या 4/बी किमी 1260/10-11 पर छह से नौ दिसंबर तक मरम्मत कार्य कराया जाएगा। वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इसके चलते रेलवे समपार सड़क यातायात उपयोग के लिए चार दिनों तक बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सड़क यातायात को समपार मार्ग से गुजारने की व्यवस्था के लिए पत्र लिखा गया है ताकि रेल कार्य व संचालन में बाधा उत्पन्न न हो।