फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायियों ने बंद रखीं दुकानें

Mon, 28 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
सराफा व्यवसायियों ने बंद रखीं दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में सराफा व्यवसायियों का आंदोलन जारी है। सोमवार को भी सराफा संघ के पदाधिकारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी नहीं हटती वह प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन


नगर में सराफा व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इसके बाद सदर बाजार में प्रदर्शन किया। मुन्ना चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी समाप्त करनी चाहिए। हामिद ने कहा कि सराफा कारोबारी पीछे नहीं हटेंगे। जब तक एक्साइज ड्यूटी नहीं हटती आंदोलन जारी रहेगा। सनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग लगातार की जा रही है। पूरे देश में सराफा कारोबारी विरोध कर रहे हैं फिर भी सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

आशीष वर्मा ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं होने तक वह लोग बाजार नहीं खोलेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मनोज कुमार, नंदकिशोर, पंकज कुमार, गोविंद वर्मा, गौरव वर्मा, सचिन गुप्ता, अवनीश तोमर, विशाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


                                  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें