फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने दंपति से लूटे गहने-नकदी

Sat, 09 Jul 2016 10:56 PM IST
मैनपुरी अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक सवारों ने दंपति से लूटे गहने-नकदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को तमंचा दिखाकर आभूषण और नकदी लूट ली। सूचना पर पहुंची डॉग स्कवैड ने घटनास्थल पर बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना विछवां क्षेत्र के गांव भोजपुरा निवासी भारत सिंह पत्नी नंदिनी के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम शरीफपुर निवासी बहनोई लालाराम के घर आए थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे दंपति साइकिल से गांव लौट रहे थे। तभी गांव अठपुरा स्थित पुलिया पर पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने साइकिल के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। तमंचा दिखाकर नंदिनी के कान से झुमके खींच लिए, जिससे उसका कान फट गया। लुटेरों ने नंदिनी के गले में पड़ी चांदी की और पर्स में रखी सोने की जंजीर, और एक हजार की नकदी लूट ली। भारत सिंह की जेब में रखे सात सौ रुपये भी ले लिए। उक्त घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कुरावली की ओर भाग गए। दंपति ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक डॉग स्कवैड के साथ क्षेत्र में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें