फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलती हुई मां से लिपटी मासूम, सैफई में मौत

Mon, 01 May 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर आग की लपटों में घिरी मां से लिपटी मासूम गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे सैफई रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से ससुरालीजन भी फरार हैं। मायके पक्ष ने दहेज न मिलने पर जलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव नगला डंबर निवासी सतीश चंद्र ने पुत्री कल्पना की शादी वर्ष 2014 में उसकी पसंद के युवक राजकीय कन्या इंटर कालेज के समीप रहने वाले अवधेश जाटव के साथ की थी। कल्पना ने एक बच्ची किट्टों को जन्म दिया वह करीब ढाई वर्ष की थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे विवाहिता संदिग्ध परिस्थिति में जल गई। साथ ही उससे लिपटी किट्टों भी बुरी तरह से झुलसी हुई थी। चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मौके पर एंबुलेंस भी आ गई मगर घटना के बाद सभी ससुरालीजन भाग गए। करीब एक बजे मां-बेटी को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। वहां कुछ देर उपचार के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। कल्पना के परिवारीजनों का आरोप है कि पति व ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर बेटी को जलाकर मारने की कोशिश की है। वहीं मां को जलता देख बेटी बचाने के लिए उससे लिपट गई। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पति व ससुरालीजनों की तलाश कर रही है।

ससुरालीजनों ने जलाया या कि खुदकुशी की कोशिश
कल्पना और उसकी बच्ची आग में खुद जली है या पति व ससुरालीजनों ने वाकई उन्हें जलाकर मारने की कोशिश की है। पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है। वहीं चर्चा है कि गृहक्लेश से तंग आकर कल्पना ने आत्महत्या की कोशिश की है। अवधेश बेरोजगार था इसी को लेकर दोनों के बीच अनबन होती रहती थी।
विज्ञापन


मर्जी से हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक नगला डंबर निवासी कल्पना अवधेश के घर के समीप ही इंटर कालेज की छात्रा थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। जब इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई तो थोडे़ बहुत विरोध के बाद दोनों की शादी करा दी गई। हालांकि अवधेश तब भी कोई काम नहीं करता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें