फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसे में जल निगम कर्मी की मौत

Sun, 05 Jul 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में कुसमरा मार्ग पर रविवार शाम को हुए सड़क हादसे में जल निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

जनपद मथुरा के थाना फरह क्षेत्र के गांव परखार निवासी 32 वर्षीय विकास कुमार जल निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे, वर्तमान में उनकी तैनाती मैनपुरी जल निगम कार्यालय में थी। वह दीवानी रोड पर किराए के कमरे में रह रहे थे। रविवार शाम विकास बाजार गए थे। शाम करीब 7:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कुसमरा जाने वाले मार्ग पर नगला निरंजन तिराहे के पास किसी वाहन ने चपेट में ले लिया।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल कर्मी को जिला अस्पताल लाई। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। कोतवाली पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक को पकड़ने के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें