फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बकरी चराने गई बालिका नहर में गिरी, मौत

Sun, 05 Jul 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में नगला ऊसर के पास रविवार को पशुओं को चराने गई सात वर्षीय बालिका नहर में डूब गई। देर शाम तलाश के बाद राहगीरों ने बालिका का शव बाहर निकाला। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस में शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


नगला ऊसर निवासी अजीत बहेलिया की सात वर्षीय पुत्री रंगोली रविवार को घर से करीब 600 मीटर दूर नहर किनारे पशु चराने गई थी। शाम को वापस आते समय रंगोली भैंस को नहर में पानी पिलाने लगी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। जानकारी होने के बाद परिजन व ग्रामीण तलाश में जुट गए।
देर शाम बालिका का शव घटनास्थल से से करीब 200 मीटर दूर नहर पुल में झाड़ियों में फंसा मिला। राहगीरों ने बालिका का शव बाहर निकाला। थाना प्रभारी ललित भाटी ने बताया कि बालिका के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने ने से मना कर दिया। जिसके बाद पंचनामा भरने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे में बच्ची की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें