फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनि पर अभद्र टिप्पणी से गुस्साया समाज

Fri, 02 Sep 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जैन मुनि तरुण जी महाराज पर अमर्यादित टिप्पणी से नाराज जैन समाज में आक्रोश है। शुक्रवार को धर्म सभा का आयोजन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई। जिसके बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

हरियाणा के मुुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आमंत्रण पर 26 अगस्त को जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज के प्रवचन को लेकर आप नेता विशाल डडलानी और कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला ने अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद से जैन समाज के लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को करहल रोड स्थित बड़े मंदिर में धर्मसभा आयोजित की। साथ ही निंदा प्रस्ताव पास किया। जैन समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम पीसी गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में ऐसे नेताओ की घोर निंदा और उनके इस कृत्य की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मौके पर श्री प्रकाश दादा, डा.सुशील जैन, विजय कुमार जैन, नितिन जैन, प्रमोद जैन, पंडित अनंत कुमार जैन, गौरव जैन, समयक जैन, संजय गोल्डी, आदेश जैन, साधना जैन आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें