फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल प्रकरण: नेताओं में मचा हड़कंप

Fri, 17 Mar 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मोनू ठाकुर को मिर्जापुर जेल शिफ्ट किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला जेल से भागे हुए बंदियों से मुलाकात करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने भी उक्त लोगों पर निगाह रखनी शुरू कर दी है। खुद को फंसता देख मुलाकात करने वाले अब उन लोगों का नाम फोन कर बता रहे हैं जिनका नाम अभी तक प्रकाश में नहीं आया था।
विज्ञापन

जिला जेल से भागने वाले बंदियों से जिले के कुछ नेता और अपराधी प्रवृत्ति के लोग नियमित रूप से मिलने जाते थे। इसका खुलासा अमर उजाला की तहकीकात में हुआ था। शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने उक्त समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद मुंसाद से नियमित रूप से मुलाकात करने वाले नेताओं और संबंधित व्यक्तियों में हड़कंप मच गया। मुंसाद और अन्य भागे हुए अपराधियों से मिलने वाले लोगों के नामों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। जैसे-जैसे उक्त सूची लंबी होती जा रही है, जिला स्तरीय अधिकारियों का भी सिरदर्द बढ़ता जा रहा है। कारण उन्हें अंदाजा नहीं था कि पश्चिमी यूपी के मुकीम गैंग और मुंसाद ने जेल में रहते हुए भी शहर के अंदर इतना बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया है।

नहीं लग रहा जेल से भागे बंदियों का सुराग
 जिला कारागार से होली के दिन दीवार फांदकर भागे चार बंदियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस और खुफिया तंत्र नाकाम साबित हुआ है। वहीं संदिग्धों से पूछताछ में भी पुलिस को कोई सुराग हासिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला कारागार से सोमवार शाम आजीवन कारावास की सजा काट रहे डाक्टर राजेंद्र निवासी अल्मोड़ा उत्तराखंड, नकली नोट के मामले में बंद सुनील कुमार गांव अटरिया थाना आटा जालौन, शामली का शूटर मुंसाद और रेप के मामले में बंद फिरोजाबाद के थाना मटसेना के गांव हलपुरा निवासी योगेश जेल की दीवार फांदकर भाग गए थे। इस मामले में जेलर समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड किए जा चुके हैं। कइयों पर जांच की गाज गिरना भी तय है।

यौन शोषण के आरोप पर पर्दा डालने की कोशिश

चार बंदियों के फरार होने के बाद निलंबित किए जेल आरक्षी छोटेलाल ने गुरुवार को जेल में महिला बंदियों का यौन शोषण होने का आरोप लगाया था। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्रों की मानें तो गुपचुप ढंग से महिला बंदियों से बात की जा रही है। उन्हें धमकी दी जा रही है कि अगर कोई भी अधिकारी इस संबंध में पूछताछ करने आए तो कुछ भी न कहें। जेल सूत्रों की मानें तो हकीकत सामने आने के बाद संबंधित अधिकारी हर तरह से मामले को दबाने के प्रयास में जुट गया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला भी जो काफी चर्चित रही है और जेल में भी रह चुकी है। घटना से एक दिन पूर्व भी वह जिला कारागार के समीप देखी गई थी। वह अक्सर वहां आती जाती रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें