विकलांग जन विकास कार्यालय के तत्वावधान में जिला अस्पताल में जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिन बच्चों का ऑपरेशन हुआ था उनका परीक्षण किया गया। शिविर में दिल्ली से आई चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगों की स्थिति का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि 28 दिसंबर को पोलियो करेक्टिव सर्जरी शिविर का आयोजन हुआ था। इसमें 51 लोगों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया था। यह शिविर विकलांग जन विकास अधिकारी गनेश प्रसाद और समेकित शिक्षा के डीसी रणधीर बहादुर के नेतृत्व में हुआ था। शिविर में दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकलांग जन संस्थान के डॉ. अरुण जैन के नेतृत्व में पहुंची आठ सदस्यीय टीम ने दिव्यांगों का ऑपरेशन किया था।
सोमवार को दिल्ली की टीम में शामिल प्रवीन और संजय जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जिन लोगों का ऑपरेशन हुआ था। उनका प्लास्टर काटकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही बताया कि 15 दिन बाद फिर इन लोगों का परीक्षण किया जाएगा। इसके चलते 20 दिसंबर को वह लोग फिर जिला अस्पताल में आएंगे। इस मौके पर समेकित शिक्षा के डीसी रणधीर बहादुर, डा. अरविंद सहित जिला अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।