फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा ने गाजियाबाद को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Sun, 08 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
ट्राफी के साथ विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के नेशनल महाविद्यालय में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रविवार को इटावा ने गाजियाबाद को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अंकुर मलिक को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


क्रिकेट टूर्नामेंट में अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में गाजियाबाद ने टॉस जीत कर इटावा की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। इटावा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों के मैच में 29.2 ओवरों में 234 रन बनाए, जिसमें अंकुर मलिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली तथा अंकित यादव ने 41 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी गाजियाबाद की टीम की शुरूआत खराब रही और पूरी टीम मात्र 27 ओवरों में 155 रन ही बना सकी।अनुराग त्यागी ने 21, विमोह राना ने 28, विशाल चौहान ने 43 रनों की पारी खेली। मैच में विजेता टीम को ट्राफी एवं नकद धनराशि मुख्य अतिथि सैफई मेडिकल के चांसलर बिग्रेडियर टी प्रभाकर, समाजसेवी मनोज यादव, रामौतार यादव, आशीष तिवारी ने दी। मैच में बेस्ट खिलाड़ी व मैन आफ द सीरीज का खिताब अंकुर मलिक को तथा बेस्ट बल्लेबाज का खिताब फैजल अलवी को दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका बीपी सिंह व शिशिर मल्होत्रा एवं आंखों देखा हाल आमिर रियाज व मुकेश सक्सेना ने सुनाया एवं स्कोरिंग संदीप मिश्रा, अजय शर्मा ने की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें