फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी के हाथ में थमा दी हथकड़ी

Sat, 07 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बंदी के हाथ में थमा दी हथकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय में शनिवार को पेशी पर आए बंदी के हाथ में हथकड़ी थमाने के बाद पुलिसकर्मी बेफिक्र हो गए। इस दौरान काफी देर तक करहल चौराहा पर खडे़ वाहन का इंतजार करते रहे। शुक्र रहा कि बंदी वहां से भागा नहीं वरना लापरवाह पुलिसकर्मियों को लेने के देने पड़ जाते।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करहल रोड पर एक बंदी और दो पुलिसकर्मियों की लापरवाही का नजारा देखने को मिला। करहल चौराहा पर किसी मामले में पकडे़ गए आरोपी को पुलिसकर्मी हथकड़ी लगाकर न्यायालय में ले जा रहे थे। वहां वाहन का इंतजार करते समय दोनों ही पुलिसकर्मी इतने मस्त हो गए कि उन्होने हथकड़ी और रस्सी दोनों ही बंदी के हाथ में थमा दी। पुलिसकर्मियों की ये लापरवाही उन्हें भारी भी पड़ सकती थी अगर बंदी उन्हें चकमा देकर वहां भाग जाता। जब इस लापरवाही की वजह पूछनी चाही तो उन्होने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कुछ देर वहां रुकने के बाद वाहन बंदी को वाहन में बैठाकर दीवानी की ओर चले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें