फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशन नदी किनारे मृत नवजात मिलने से फैली सनसनी

Sun, 02 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
नवजात बच्ची - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
रविवार दोपहर ईशन नदी किनारे एक डलिया में नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र स्थित ईशन नदी पुल के नीचे एक डलिया में नवजात का शव मिलने के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ लोगों ने बच्चे को लावारिस मानते हुए दफनाने की कोशिश की लेकिन तब तक कोतवाली पुलिस पहुंची। वहां आसपास तलाश करने के बाद पुलिस को शव के पहचान संबंधी कोई सुराग नहीं लग सका। मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी दीपांशु ने बताया कि वह शीतला देवी मंदिर दर्शन कर वापस लौट रहा था। जिसके बाद वह पुल पर बैठ गया। नीचे देखने पर उसे बच्चे का शव दिखाई दिया। शव को कब्जे में लेने के बाद एसआई सुदेश पाल सिंह ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नवजात के शरीर पर मिले सर्जिकल बैंड से उठ रहे सवाल
मैनपुरी (ब्यूरो)। शहर में चोरी छिपे गर्भपात का खेल चल रहा है। यह सवाल रविवार अपराह्न ईशन नदी किनारे मिले नवजात के शरीर पर मिले सर्जिकल बैंड मिलने के बाद लोगों के जेहन में उठ रहा है। प्रत्यक्षदर्शी महिला का कहना है कि अगर बच्चे का जन्म घर पर होता है तो दाई उसे धागे से बांधती हैं। अस्पताल में जन्म लेने पर ही सर्जिकल बैंड लगाया जाता है। शहर में जरूर किसी अस्पताल में अवैध तरीके से गर्भपात किया जा रहा है। नवजात भी गर्भपात कराने के बाद फेंका गया है। अगर बच्चे की मृत्यु जन्म लेेते समय होती तो माता पिता उसे फेंकते नहीं उसका अंतिम संस्कार करते। ईशन नदी किनारे नवजात का शव मिलने के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जांच करनी चाहिए। ताकि नवजात की हत्या करने वाले परिवारीजन और अवैध तरीके से गर्भपात कर रहा चिकित्सक दोनों सजा पा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें