फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सिंचाई विभाग कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो 4 पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन व अन्य। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित कैनाल कॉलोनी में मंगलवार सुबह सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव पेड़ की डाल पर लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


गांव बुर्रा के रहने वाले बिजेंद्र सिंह (42) सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर तैनात थे। कैनाल कॉलोनी में उन्हें क्वार्टर मिला हुआ है। वह रात को रोजाना कॉलोनी में ही रुकते थे, जबकि पत्नी सुमन लता और दो बच्चे गांव बुर्रा स्थित घर में रह रहे थे। सोमवार रात बिजेंद्र ने किसी कारण क्वार्टर के बाहर लगे आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे जब बेटा क्वार्टर पर पहुंचा तो पिता का शव फंदे पर लटका देख चीखने लगा, आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इंस्पेक्टर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन खुदकुशी के पीछे कोई वजह नहीं बता सके।

वर्जन

चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव फंदे पर लटका मिला है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें